राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी की सरकार से शिकायत की है। बिहाणी ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए मैच के रिजल्ट पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि रॉयल्स की 2 रन से हार सवालों के घेरे में है। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर के सभी आरोपों को टीम मैनेजमेंट के दीप रॉय ने गलत बताया है। टीम प्रबंधन ने सीएम, खेल मंत्री व सचिव से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सबसे पहले जानिए- क्या है पूरा विवाद 19 अप्रैल को मिली हार के बाद भास्कर से बातचीत में जयदीप बिहाणी ने कहा था- राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष RCA को क्रिकेट से दूर करने की एक सोची-समझी साजिश के तहत काम कर रहे हैं। RR का जयपुर में खेला गया पिछला मैच(लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ) भी संदेह के घेरे में है। न जाने किस तरह राजस्थान रॉयल्स जीता हुआ मैच गंवा बैठी। ये किस ओर इशारा करता है। इसका राज्य के युवा खिलाड़ियों पर क्या प्रभाव पड़ता है? क्या कभी होम ग्राउंड पर इस तरह कोई टीम हारी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में उनकी हार समझ में आती है। लेकिन, पिछले मैच (लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ) में क्या 20-30 रन बनाने थे, सिर्फ 9 रन बनाने थे। इनसे 9 रन ही नहीं बने, जबकि लास्ट जोड़ी भी नहीं खेल रही थी। इन्हें देखकर तो जो बच्चा क्रिकेट की समझ रखता है, उसने भी अपने टीवी को फोड़ दिया होगा। लेटर में बिहाणी पर क्या पलटवार किया… RR प्रबंधन ने लेटर में दिया दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर का हवाला… मैच फिक्सिंग के आरोपों पर खेल सचिव ने क्या कहा? नीरज के पवन ने कहा कि- राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग को लेकर लगाए गए आरोपों की राजस्थान स्पोट्र्स काउंसिल जांच नहीं कर सकता है। यह काम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का है, जिन्होंने इसके लिए विशेष निगरानी कमेटी भी बना रखी है। अगर एडहॉक कमेटी के पास फिक्सिंग को लेकर किसी तरह का कोई सबूत है। तो वह हमें या फिर सीधे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सौंप सकते हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संसाधन और मैन पावर के इस्तेमाल को लेकर भुगतान का फैसला राजस्थान स्पोट्र्स काउंसिल नहीं बल्कि, राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। ….. राजस्थान रॉयल्स के विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… यह खबर भी पढ़ें RCA एडहॉक कमेटी संयोजक बोले-राजस्थान रॉयल्स जीता मैच कैसे हारी?:लखनऊ के खिलाफ मैच पर संदेह; जिसका नाम लाल डायरी में था, वह कुछ भी कर सकता है जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) की 2 रन से हार सवालों के घेरे में है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) एडहॉक कमेटी के संयोजक और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी ने रविवार रात बयान जारी कर राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन व राज्य खेल परिषद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)


