हिमाचल में 17 IAS अफसरों के तबादले:किरण भड़ाना बनीं लाहुल स्पीति की डीसी, 4 HAS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सुक्खू सरकार ने एक साथ 17 आईएएस और 4 HAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें तीन जिलों के जिला उपायुक्त भी शामिल है। सरकार ने रविवार को इनके आदेश जारी कर दिए है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डॉ. निपुन जिंदल को डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस निदेशक नियुक्त किया गया है। वे एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आबिद हुसैन सादिक हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के नए प्रबंध निदेशक होंगे। प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर की नई डिप्टी कमिश्नर वहीं रोहित जमवाल आयुष निदेशक बने हैं। प्रदीप कुमार ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रियंका वर्मा सिरमौर की नई डिप्टी कमिश्नर होंगी। रीमा कश्यप भाषा, कला और संस्कृति विभाग की निदेशक नियुक्त की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने IAS किरण भड़ाना को प्रदेश के सबसे दुर्गम जिला लाहुल स्पीति का नया डीसी बनाया है राहुल कुमार बिलासपुर के नए डिप्टी कमिश्नर सुमित खिमटा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष योग्यजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक बने हैं। राहुल कुमार बिलासपुर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। जफर इकबाल कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. पंकज ललित महिला एवं बाल विकास निदेशक नियुक्त किए गए हैं। रितिका को धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वे धर्मशाला स्मार्ट सिटी की सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। ओम कांत ठाकुर बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) बने हैं। अभिषेक कुमार गर्ग हमीरपुर के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) नियुक्त किए गए हैं। 4 एचपीएएस अधिकारियों के भी तबादले प्रदेश सरकार ने 4 एचपीएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। सरकार ने यह आदेश 23 अप्रैल 2025 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन के तहत जारी किए गए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2010 बैच के पंकज शर्मा को शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जनरल मैनेजर (प्रशासन/प्रोजेक्ट्स) से शिमला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के मनीष कुमार सोनी को शिमला डिवीजन के सहायक निपटान अधिकारी से धर्मशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं 2021 बैच के मनोज कुमार को उदयपुर, लाहौल-स्पीति में एसडीएम के रूप में कार्यरत रखा गया है। इसी बैच के अमित कल्थाइक को कुल्लू जिले के आणी से किन्नौर जिले के रेकांग पिओ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। कुलवंत को बनाया देहरा का एसडीएम कुलवंत सिंह पोतन को हमीरपुर जिले के सुजानपुर से कांगड़ा जिले के देहरा का एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा 2020 बैच के संजीत सिंह अगले आदेश तक सुजानपुर, हमीरपुर के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *