भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर एक माह से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य बंद होने से कलेक्टर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मामला सुशासन तिहार में ब्लॉक सोनहत की ग्राम पंचायत दसेर से सामने आया था। इसमें ग्रामीणों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, यहां समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य बीते एक माह से बंद था। शिक्षा विभाग व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू का निर्माण पूरा किया जाए। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि वर्तमान समय निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त है, क्योंकि आने वाले एक-डेढ़ माह में मानसून की शुरुआत हो जाएगी, जिससे कार्य बाधित होगा। बारिश के दौरान मजदूरों उपलब्धता भी चुनौती बनेगी, इसलिए सभी निर्माण कार्यों को जून से पहले पूरा कर लें। शिक्षा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का विकास शासन की प्राथमिकता है।


