भास्कर न्यूज । राजनांदगांव ग्राम करवारी स्थित रोहित नेताम के फार्म हाउस में मध्य प्रदेश की शराब उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले 20 आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया। इसी फार्म हाउस में पहले मध्यप्रदेश की 432 पेटी 27 लाख की शराब मिली थी। घटना स्थल से खाली बोतल, स्टीकर, होलोग्राम का बंडल अन्य सामाग्री को डोंगरगढ़ पुलिस ने जब्त किया था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का पतासाजी लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। पूर्व में आरोपी दशरथ मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। नागपुर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला दशरथ मीणा के माध्यम से ही मध्यप्रदेश राज्य की शराब आरोपी रोहित नेताम को उपलब्ध कराते थे। आरोपी संतोष देवदास मरकन्दे ने आरोपी रोहित नेताम उर्फ सोनू को नागपुर से नोट गिनने का मशीन 10 हजार रुपए में एवं शराब के ढक्कन को सीलबंद करने वाली मशीन 35 हजार में खरीदकर दी थी। इस मामले में आरोपी संतोष देवदास मरकन्दे उर्फ संतोष करिया को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


