शिमला | शिमला से मेहाड़ा-नीमकाथाना होकर जयपुर तक चलने वाली रोडवेज बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब पांच वर्षों से नियमित रूप से संचालित इस बस को खेतड़ी डिपो ने खाटू मेले में लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर यही एकमात्र रोडवेज बस चलती थी, जिससे करीब 50 गांवों के लोग लाभान्वित होते थे। रोजड़ा, ककराय, मांदरी सहित दर्जनों गांवों के लोगों का जयपुर व अन्य स्थानों से सीधा संपर्क कट गया। पिछले दो दिनों से बस के नहीं आने के कारण विद्यार्थियों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। जयपुर जाने के लिए अब लोगों को हरियाणा के नारनौल जाकर बस पकड़नी पड़ रही है।


