शिविरों में पदयात्रियों की सेवा के साथ श्याम भजनों पर झूम रहे भक्त

खाटू मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए इलाके में जगह-जगह पर सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सेवा शिविरों में भजन गायक कलाकारों के द्वारा भी बाबा श्याम के भजनों व धमाल की प्रस्तुति दी जा रही है। श्याम सेवा समिति युवा संघ पचलंगी के तत्वावधान में रेलवे लाइन के समीप कांवट घसीपुरा में चल रहे पांच दिवसीय 15वें सेवा शिविर के दौरान बुधवार को विजेंद्र भार्गव माधोगढ़ एंड पार्टी व भवानी स्वामी एंड पार्टी पचलंगी के द्वारा बाबा श्याम के भजनों व धमाल की प्रस्तुति दी गई। सेवा संघ के भवानी स्वामी ने बताया कि इस दौरान सेवा शिविर में सेवा देने वाले व भजन पार्टियों व कलाकारों का बाबा श्याम की फोटो भेंट कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सेवा शिविर के लगातार चौथे दिन नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के अरुण शर्मा, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, आदिवासी सेवा संस्थान के जिला सचिव राकेश मीणा, गोरक्षनाथ मंदिर पुजारी बाबूलाल योगी, प्रमोद भारद्वाज, नरपत सिंह शेखावत, गौ सेवक राकेश बड़सरा, अंकुर बड़सरा, युवा नेता कैलाश सैनी काटलीपुरा, विकास यादव सहित अन्य श्याम भक्तों ने पदयात्रियों की सेवा की। पचलंगी. भजन पार्टियों के कलाकारों का सम्मान करते युवा संघ के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *