झुंझुनूं | शहर के वार्ड 30 में पिछले कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान है। वार्ड की नालियों की सफाई नहीं होने से उनमें कचरा भर गया है और उनका गंदा पानी मुख्य रास्ते पर बहता है। दूसरी ओर नालियां जाम होने की वजह से पूरे मोहल्ले में बदबू फैली हुई है और कचरा सड़ रहा है। इसको लेकर कई बार नगर परिषद को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। – संदीप कुमार, वार्डवासी


