राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी को:14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किए आवेदन, ये 2022 से 1.38 लाख और 2021 से 11 लाख कम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। इसके लिए कुल 14 लाख 28 हजार 751 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछली बार 15.66 लाख आवेदन आए थे। यानी इस बार पिछले साल की अपेक्षा 1.38 लाख आवेदन कम आए। 2021 से 11 लाख आवेदन कम हैं। तब 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। हालांकि रात 12 बजे तक आवेदन की प्रक्रिया चलने के कारण इनमें मामूली बढ़त हो सकती है। बोर्ड 27 फरवरी को होने वाली रीट की तैयारी में जुटा है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार लेवल-1 के लिए 4 लाख 30 हजार 630 और लेवल-2 के लिए 9 लाख 98 हजार 121 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों में 1 लाख 6 हजार 465 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों के लिए आवेदन किया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रावधान लागू होने के बाद प्रदेश में यह सातवीं पात्रता परीक्षा है। पहली बार यह परीक्षा 2011 में हुई थी। तब इसका नाम आरटेट था। बाद में 2015 में इसका नाम बदलकर रीट कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *