विक्षोभ के चलते बुधवार काे तीसरी बार मावठ बरसी। एक घंटे में 5.2 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। इसके बाद ठंडी हवा से धूजणी छूटने लगी। दिन का पारा 5.4 डिग्री लुढ़ककर 15.8 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ, जाे सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। पांच दिन में दूसरी बार बारिश से अभी ठिठुरन बरकरार रहेगी। इधर, बुधवार को साल का दूसरा जाम लगा। मलमास खुलते ही बुध पुष्य के चलते मोती डूंगरी में नए वाहनों का पूजन करवाने और विवाह का निमंत्रण देने वालों की भीड़ लग गई। बिड़ला मंदिर चाैराहे पर जाम लगा तो ट्रैफिक टाेंक राेड पर डायवर्ट कर दिया। इसका असर सहकार मार्ग, एमआई रोड और परकोटे तक हो गया। आठ घंटे तक वाहन रेंगते रहे। माैसम बदला, दिन-रात के पारे में 5.50 का अंतर माैसम विभाग ने विक्षोभ के चलते 15 काे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार दाेपहर 12 बजे तक माैसम साफ था और धूप खिली। दाेपहर बाद अचानक माैसम बदला और बादल छाए। ठंंडी हवा चलने लगी और 2 से 3 बजे तक जेएलएन मार्ग, टाेंक राेड, दुर्गापुरा, सांगानेर, जगतपुरा, प्रतापनगर, सी स्कीम, सोड़ाला में जमकर बारिश हुई। रात का पारा 2.9 डिग्री तक बढ़ा, अब लुढ़केगा विभाग के अनुसार विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीती रात न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री बढ़कर 10.3 डिग्री तक पहुंच गया। 24 घंटे में रात के मुकाबले दिन में बारिश से पारा लुढ़कने के बाद ज्यादा ठंड महसूस हुई। घने काेहरे का अलर्ट गुरुवार से माैसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन और रात के पारे में गिरावट हाेगी। माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे-तीन दिन सुबह घना काेहरा रहेगा। इस दाैरान विजिबिलिटी कम हाेगी। काेहरा रहने से सड़क, हवाई और रेल मार्ग प्रभावित हाेगा।


