राजस्थान सरकार ने 804 पदों पर निकली भर्ती:27 जनवरी से 25 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, मई में होगा एग्जाम

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट की संयुक्त भर्ती-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती से माध्यमिक शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा, राज्य फोरेंसिक साइंस लैब, जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और कॉलेज शिक्षा विभागों में कुल 804 पद भरे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थी 27 जनवरी से 25 फरवरी तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग विभाग में इतने पदों पर होगी भर्ती इनमें सबसे ज्यादा 500 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 के हैं। इसके अलावा कृषि विभाग में 32, संस्कृत शिक्षा में 17, राज्य फोरेंसिक लैब में 86, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 18 और कॉलेज शिक्षा में 136 पद हैं। कुल पदों में से 697 सामान्य क्षेत्र के और 107 अनुसूचित क्षेत्र के हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को विज्ञान विषय के साथ 12वीं या हायर सेकेंडरी पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, बेसिक हिंदी और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी जरूरी है। बोर्ड के फैसले के बाद तय होगी एग्जाम डेट बोर्ड ने परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को कराने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 40 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। — ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में 12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी:40 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, कब होंगे एग्जाम राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके तहत प्रदेश के 6 विभागों में लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित और अनुसूचित वर्गों के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान में एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी:एक साल में होने वाली भर्ती के बारे में पता चलेगा; जानिए कौनसी परीक्षा कब होगी
राजस्थान सरकार ने सालभर में होने वाली एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इसमें पदों की संख्या और किस महीने में कौन सी भर्ती की परीक्षा होगी यह बताया गया है। भर्ती कैलेंडर जारी करते समय सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हमने युवाओं के भविष्य की योजनाओं को आकार देने के लिए आज एक लाख भर्तियों वाला सालभर का भर्ती कैलेंडर जारी किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *