राजस्थान से प्रो-कबड्डी लीग में पहली महिला रैफरी बनी कृष्णा:स्टेट और नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं, पांच बार मेडल जीते ,बचपन में हो गया पिता का देहांत

वर्तमान में चल रहे प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में कृष्णा खीचड़ रैफरी बनी हैं। इस लीग में राजस्थान से वह एकमात्र महिला रैफरी हैं। कृष्णा सीकर के गोकुलपुरा गांव की रहने वाली हैं। जो खुद भी कबड्डी के नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। कृष्णा खीचड़ ने बताया कि चेन्नई में आयोजित हो रहे प्रो कबड्डी लीग में उनका चयन टेक्निकल ऑफिशियल(रैफरी) के पद पर हुआ है। कृष्णा वर्तमान में महात्मा गांधी स्कूल खिलचीपुर, सवाईमाधोपुर में पीटीआई के पद पर ड्यूटी करती हैं। कृष्णा बताती है कि आज से करीब 23 साल पहले उनके पिता जगपाल सिंह की मौत हो गई थी। पांच भाई-बहनों को कृष्णा की मां ने खेती करके पाला। कृष्णा को ट्रेनिंग उनके गुरु रामेश्वर द्वारा दी गई। कृष्णा ने कहा जब वह करीब 10 साल की थी तो उनके पिता की डेथ हो गई थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह स्पोर्ट्स में आगे रही। कबड्डी के कई स्टेट चैंपियनशिप और नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा भी लिया। स्टेट लेवल पर पांच बार मेडल भी हासिल किए। इसके बाद PTI के पद पर नौकरी लग गई। PTI बनने के बाद एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित करवाए गए एग्जाम को पास करने के बाद कृष्णा को कई नेशनल गेम्स में रैफरी बनने का मौका मिला। इसके बाद प्रो कबड्डी लीग के लिए उन्हें सिलेक्ट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *