राजस्थान स्टेट सीनियर स्टेट शूटिंगबॉल के दोनों वर्गों में रनरअप रहीं जयपुर टीमें

जयपुर | सीकर में 2 से 4 जनवरी तक सम्पन्न हुई राजस्थान स्टेट सीनियर शूटिंगबॉल चैम्पियनशिप के दोनों वर्गों में जयपुर की टीमें रनरअप रहीं। पुरुष वर्ग के फाइनल में गंगानगर ने जयपुर को 14-21, 21-19, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता वहीं महिला वर्ग के फाइनल में अजमेर ने जयपुर को 17-16, 16-14 हराकर खिताब जीता। चूरू ने अजमेर को हराकर पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। राजस्थान शूटिंगबॉल संघ के सचिव डॉ. ओपी माचरा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी महाराष्ट्र में 9 से 11 जनवरी तक होने वाली 44वीं सीनियर राष्ट्रीय शूटिंगबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। ये स्टार खिलाड़ी खेले फाइनल में पुरुष वर्ग के फाइनल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसविंदर सिंह व संजय शर्मा के साथ-साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी अंतराम, जसकिरत सिंह, संदीप चाहर, कमल चौधरी ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के फाइनल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरीन, मुस्कान व राष्ट्रीय खिलाड़ी किसना, मोना, ख़ुशी शेरावत और निशा ने हिस्सा लिया। ये रहे बेस्ट खिलाड़ी; पुरुष वर्ग में संदीप चाहर और महिला वर्ग में किशना, शिरीन रहीं। बेस्ट डिफेंडर हिमांक बिट्टू रहा। विजेता पुरुष टीम को 15 हजार और महिला टीम को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *