राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल:14 साल से परमानेंट कोच भर्ती नहीं, अब 500 पार्टटाइम रखेंगे

राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल में पिछले 14 वर्षों से परमानेंट कोचों की भर्ती नहीं हो पाई है। कुछ समय पहले 140 स्थायी कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसी बीच स्पोर्ट्स काउंसिल ने सभी 41 जिलों में 500 पार्टटाइम कोच लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्पोर्ट्स काउंसिल में कोचों की कमी है। काफी समय से पार्टटाइम कोच भी काम नहीं कर रहे, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पार्टटाइम कोचों की नियुक्ति से कमी कुछ हद तक पूरी होगी, लेकिन सवाल यह है कि 20 से 25 हजार मानदेय पर लगने वाले कोच कितने गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी तैयार कर पाएंगे। जिस एजेंसी को टेंडर मिलेगा, वह स्तरीय कोच उपलब्ध कराएगी या यह प्रक्रिया सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाएगी। पार्टटाइम का मानदेय-योग्यता 2023 में निकली थी भर्ती स्थायी भर्ती को लेकर पहले 1 अक्टूबर 2023 को ग्रेड-3 के 128 कोचों का विज्ञापन जारी हुआ था, जिसे बाद रद्द कर दिया गया। “पिछला विज्ञापन रद्द किया गया है और अब कर्मचारी चयन आयोग लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती कराएगा। सक्षम अधिकारियों से बातचीत चल रही है।”
-नीरज के. पवन, अध्यक्ष, राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *