राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर:बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर; डीसीओ के 31 पदों पर 8 साल के बाद होगी भर्ती

प्रदेश में बी-फार्मेसी कर चुके बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। 8 साल बाद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) के 31 पदों पर भर्ती की होगी। भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी आरपीएससी के पास होगी। हालांकि, 2013 और 2018 में डीसीओ के पदों पर भर्ती ​की जिम्मेदारी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर (आरयूएचएस) के पास थी। सरकार से हरी झंड़ी मिलते ही आरपीएससी भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी। मौजूदा स्थिति में डीसीओ के स्वीकृत 116 में से 100 पदों पर ही अधिकारी काम कर रहे हैं। 15 एडीसी का प्रमोशन होने पर रिक्त होने वाले 31 पदों पर भर्ती होगी। “डीसीओ के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। भर्ती के बाद नए जिलों को भी अधिकारी मिल सकेंगे और नकली दवाओं पर कार्रवाई की जा सकेगी।”
-अजय फाटक, ड्रग कंट्रोलर, आयुक्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *