जयपुर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के संभागीय मुख्य अभियंता गजेन्द्र सिंह बैरवा ने शुक्रवार को झालावाड़ सर्किल में कार्रवाई की। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने के कारण मोटर गैराज फीडर के इंचार्ज सत्यनारायण को निलंबित कर दिया है। मुख्य अभियंता ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। कार्रवाई के तहत खानपुर उपखंड से दो और मनोहरथाना क्षेत्र से दो ट्रांसफॉर्मर उतारकर कार्यालय में जमा करवाए गए। इसके अलावा खानपुर उपखंड के एक तकनीकी कर्मचारी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण आरोप पत्र जारी किया गया। अधीक्षण अभियंता बिशम्भर सहाय ने झालावाड़ शहर और खानपुर उपखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में खंड प्रथम के सभी अभियंता मौजूद रहे।


