45 किलो डोडा पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा, एक कार और बाइक भी जब्त

हनुमानगढ़ में पुलिस ने 45 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में चल रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहगढ़-कालीबंगा रोड स्थित चक 22 एचएमएच में गश्त के दौरान सहजीपुरा के तीन युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु (26), सुनील (24) और रवि (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार और बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी अजय गिरघर कर रहे हैं। इस सफल कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर हनुमानगढ़ और नोहर की टीम का विशेष योगदान रहा। अभियान में कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश कुमार, चेतन प्रकाश और हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *