राजाखेड़ा पुलिस ने 8 युवतियों को किया गिरफ्तार:खुद को अनाथ-असहाय बताकर लग्जरी कारों से करती थीं रुपयों की वसूली, पुलिस कर रही जांच

राजाखेड़ा पुलिस ने 8 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी युवतियां राजस्थान की रहने वाली हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में कुछ लड़कियां वाहनों को रोककर पैसे वसूल रही हैं। पुलिस ने कस्बे की चौकी के पास से इन युवतियों को पकड़ा। इनसे जब क्षेत्र में आने का कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। युवतियां अच्छे कपड़े पहने हुई थीं, लेकिन खुद को गरीब और असहाय बता रही थीं। युवतियों के पास से हिंदी और अंग्रेजी में टाइप किए गए दस्तावेज मिले। इनमें उन्होंने खुद को अनाथ और मजबूर बताया था। दस्तावेजों में 500, 1000 और 2000 रुपए वसूली का ब्यौरा था। साथ ही पैसे देने वालों के नाम, पते और हस्ताक्षर भी दर्ज थे। जांच में पता चला-युवतियां लोगों से लाखों रुपए ठग चुकी हैं। कुछ लोगों ने बताया कि ये लग्जरी कारों को रोककर जबरन पैसे मांगती थीं। बिना पैसे दिए वाहन चालकों को जाने नहीं देती थीं। पुलिस ने बताया कि इन युवतियों के पास पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिले। इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *