राजिम | 7 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह की तैयारी को लेकर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा 26 दिसंबर को दोपहर 1 बजे साहू छात्रावास परिसर, राजिम में बैठक आयोजित की जाएगी। विधायक रोहित साहू की उपस्थिति प्रस्तावित है। समिति ने जिले, तहसील और नगर स्तर के सभी पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


