भास्कर न्यूज | राजिम राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयासों से जिले के राजिम और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के अनेक स्कूल भवनों की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक स्कूल के लिए 11.84 लाख रुपए की राशि स्वीकृति हुई है जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र के तीन स्कूल भवनों क्रमशः माध्यमिक विद्यालय डिपरापारा लोहरसी विकासखंड फिंगेश्वर, माध्यमिक विद्यालय रजकट्टी विकासखंड फिंगेश्वर तथा माध्यमिक विद्यालय हरदी विकासखंड गरियाबंद हेतु कुल 35.49 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। इसी प्रकार मैनपुर ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय गोना, तौरेंगा और गोपालपुर, देवभोग ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय डूमरपीटा तथा छुरा ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय हीराबतर हेतु प्रत्येक के लिए 11.84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्कूल भवनों के लिए 59.2 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। दोनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल स्वीकृति 94.69 लाख रुपए शामिल हैं। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नौनिहालों का भविष्य मेरी प्राथमिकता है। अच्छे वातावरण में ही अच्छी शिक्षा संभव है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राजिम को यह मंजूरी दी।


