चिल्फी में विद्युत विभाग द्वारा अपनी सेवाओं के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग की उपलब्धियों को उजागर करना और उपभोक्ताओं में विद्युत बिल समय पर जमा करने की जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच जागेश सोनवानी, विशिष्ट अतिथि लालाराम यदु, प्रकाश अग्रवाल, पंकज जैन और ललित गुप्ता उपस्थित रहे। रजत महोत्सव के अवसर पर कॉमर्शियल, एकल बत्ती और घरेलू श्रेणी के उन उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो लंबे समय से विद्युत बिल नियमित रूप से जमा करते आ रहे हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि लालाराम ने कहा कि विद्युत सेवा आज गांव, व्यापार और शिक्षा, तीनों के विकास की आधारशिला बन चुकी है। सरपंच जागेश सोनवानी ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाना विभाग की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उपभोक्ता सम्मान कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक पहल बताया। आयोजन में वन विभाग के जेएल देशमुख, विद्युत विभाग बोड़ला उपसंभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार कंवर, चिल्फी वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता चैतन्य कुमार साहू शामिल हुए।


