राजीविका अलवर की महिलाओं ने दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। मंत्री ने राजीविका की महिलाओं के उत्पादों को पहचान दिलाने एवं उनके उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तीन स्तर की रणनीति बनाने में राजीविका उत्पाद की पहचान, उत्पाद के मूल्यवर्धन के लिए प्रशिक्षण एवं तैयार उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध करवाने के सुझाव दिए। उन्होंने राजीविका महिलाओं को प्रशिक्षण तथा बेहतर बाज़ार उपलब्ध करवाने में सहयोग पर बल दिया। इस दिशा में अन्य विभागों को भी निर्देशित किया जाएगा कि राजीविका के उत्पाद विक्रय के लिए स्थान उपलब्ध करवाए। अलवर सांसद खेल उत्सव और राजीविका-वी शक्ति मेले के माध्यम से खिलाड़ियों और महिलाओं, दर्शकों को भोजन उपलब्ध करवाने का अवसर दिया, जिससे उनको 15 लाख रुपए का ऑर्डर मिला और मेले में भी वो लाखों रुपए के उत्पाद विक्रय कर पाए।


