राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा 14 मई को होगी

रांची| केंद्रीय सरना पूजा स्थल सिरम टोली के मुख्य द्वार के सामने झारखंड सरकार द्वारा फ्लाइओवर का रैंप उतारा गया है। इसे हटवाने के लिए विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों व सरना धर्मावलंबियों द्वारा विगत 6 महीने से आंदोलन जारी है। इसमें अन्य विभिन्न संगठनों के साथ-साथ राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत का प्रतिनिधित्व रांची महानगर इकाई के अध्यक्ष चम्पा कुजूर भी कर रहे हैं। कहा कि धर्मगुरु बंधन तिग्गा के आह्वान पर महामहिम राज्यपाल राजभवन रांची के समक्ष 14 मई को एकदिवसीय महाधरना किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *