राजोता मंडल आयोजन समिति की बैठक, सुभाष यादव अध्यक्ष

खेतड़ी उपखण्ड के राजोता में राजोता मंडल के होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की आयोजन समिति की प्रथम बैठक हुई। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी शेरसिंह निर्वाण ने बताया कि बैठक शिक्षाविद अशोक सिंह शेखावत के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष यादव को आयोजन समिति का अध्यक्ष तय किया गया। प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन में राजोता, चिरानी, कुरंड, गाजियावाला, लगरीयावाला एवं नानूवाली बावड़ी गांव की सभी ढाणियों में निवास करने वाले नागरिक शामिल होंगे। यह सम्मेलन नानूवाली बावड़ी के खेल मैदान में 12 फरवरी को करने का निर्णय हुआ। इसमें महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार सैनी, हेमराज सैनी, तेजपाल सैनी, यादराम, जगदीश प्रसाद गुर्जर, किशनलाल सैन, रमेश कुमार सैनी, मनोज स्वामी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *