रांची | राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार ने पहाड़ी मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की। इन्होंने महाकाल मंदिर में जलाभिषेक किया और काली मंदिर में पूजा की। इनका मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर राजेश साहू, दया शंकर शर्मा, बादल सिंह, सुनील माथुर व मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा, बाबा पिंटू पाठक मौजूद थे।


