राज्यपाल ने नशे की प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की पदयात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज| अमृतसर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने व इसे जड़ से खत्म करने में सहयोग देने के लिए गुरुनगरी में 5 अप्रैल से पदयात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले वीरवार को पुलकंजरी का दौरा किया और वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए आने वाले नशे की खेप को रोकने के लिए सराहनीय कार्य कर रही विलेज डिफेंस कमेटी के पदाधिकारियों संग जानकारी ली। साथ ही कमेटी में काम कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटी युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ ही बॉर्डर पार से नशे की खेप को रोकने के लिए बड़ा रोल अदा कर रही है। मेंबरों को स्पोर्ट्स किट देकर युवाओं को खेलो में रूचि बढ़ाने को कहा। राज्यपाल कटारिया नशे को जड़ से खत्म करने का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को पदयात्रा गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल नवां पिंड से शुरू करके गुरु रामदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज पंधेर गांव में समाप्त करेंगे। जबकि 7 अप्रैल को सर्किट हाउस से यह यात्रा शुरू होगी​फिर रामबाग गार्डन में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के पास खत्म होगी। वहीं 8 अप्रैल को भंडारी पुल दीनदयाल पार्किंग से यात्रा शुरू की जाएगी जो जलियांवाला बाग में समाप्त होगी। प्रशासन ने राज्यपाल की पदयात्रा को लेकर सभी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पदयात्रा के जरिए लोगों को नशे के प्रति संदेश देने के साथ ही बुद्धजीवियों व समाजसेवी संगठनों को मुहिम में जोड़ा जाएगा। 3 अप्रैल को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में विश्राम करने के बाद सुबह 7 बजे गुरुदासपुर के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *