राज्यपाल मंगुभाई पटेल का छिंदवाड़ा दौरा:अधिकारियों के साथ किया पौधारोपण, पांढुर्ना के लिए हुए रवाना

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा–पांढुर्ना जिले के दौरे पर हैं। बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद राज्यपाल ने तामिया स्थित शासकीय रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह उन्होंने तामिया रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद राज्यपाल अपने अगले प्रवास स्थल पांढुर्ना जिले के लिए रवाना हो गए। पांढुर्ना पहुंचकर वे वहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के तहत राज्यपाल जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय बैठकों में सहभागिता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम तय है। प्रशासनिक अमला रहा मौजूद गुरुवार सुबह तामिया रेस्ट हाउस में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, जिला पंचायत CEO अग्रिम कुमार, वनमंडलाधिकारी (DFO) साहिल गर्ग, जुन्नारदेव एसडीएम सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के पांढुर्ना दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *