छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज 28 और 29 जनवरी को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आदिवासी अंचलों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे, स्वास्थ्य शिविरों का अवलोकन करेंगे और हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। आज पहला दिन- 28 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री पटेल सुबह 11 बजे भोपाल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11:45 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत भोड़ियापानी (जनपद पंचायत तामिया) के लिए रवाना होंगे। ग्राम पंचायत भोड़ियापानी में कार्यक्रम सिकल सेल एनीमिया एवं एनसीडी जांच हेतु आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन राज्यपाल का संबोधन विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण वॉश ऑन व्हील प्लस सेवा का शुभारंभ एवं प्रदर्शन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राही के घर भोजन कार्यक्रम दोपहर बाद महामहिम राज्यपाल तामिया फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे विश्राम एवं रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरा दिन : 29 जनवरी 2026 सुबह तामिया रेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ग्राम पंचायत आमला (जनपद पंचायत सौंसर, जिला पांढुर्णा) के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम पंचायत आमला में कार्यक्रम— स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन राज्यपाल का उद्बोधन हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण रेस्ट हाउस या जनमन आवास योजना के हितग्राही के घर दोपहर का भोजन दोपहर बाद राज्यपाल इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।


