छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 3 अप्रैल 2025 गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का दौरा करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचेंगे। बलौदाबाजार में राज्यपाल ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल डेका अपने प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगे। दोपहर 2 बजे वे मुंगेली जिले के लिए रवाना होंगे।


