राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे कोरिया:रेल्वे स्टेशन में अधिकारियों ने किया स्वागत, कलेक्ट्रेट में लेंगे प्रशासनिक बैठक; प्रशासनिक कामकाज की करेंगे समीक्षा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार रात ट्रेन से कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे। यह पहला अवसर है जब कोई राज्यपाल जिले में जाकर प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। राज्यपाल के आगमन पर रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एसपी रवि कुमार कुर्रे ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 16 प्वाइंट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 150 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्यपाल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक लेंगे। इस दौरान वे जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण तय कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यपाल डेका जिला कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक शाम 4 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें केंद्र और राज्य की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। राज्यपाल कमलडांड में उद्यानिकी विभाग की कमल खेती का निरीक्षण करेंगे। आश्रय गृह घरौधा चैनपुर और तेंदुडांड हाउसिंग बोर्ड का भी दौरा करेंगे। दौरे से पहले कलेक्टर ने ली बैठक राज्यपाल के दौरे के पहले कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने एक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी हॉटस्पॉट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें जल संसाधन, कृषि, नरेगा, स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। आयुष ग्राम, टीबी उन्मूलन, बाल लिंगानुपात, शाला प्रवेश उत्सव जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पर्यटन से जुड़े विषयों जैसे राम वन गमन पथ, गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, घाघरा मंदिर की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही समाज कल्याण, आजीविका मिशन, पशुपालन, खरीफ फसल, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और अमृत सरोवर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *