धमतरी जिले में 2 बदमाश ओवर ब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। मंगलवार को आसपास को लोगों ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लोहे के चाकू बरामद किए हैं। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी दरअसल, जिले में लगातार चाकू बाजी की घटना सामने आते रहती है और धमतरी में चाकू लहराना आम बात हो गई है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। बता दें कि वैसे तो धमतरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। राह चलते लोगों को डरा धमका रहे थे जानकारी के मुताबिक, महिमा सागर वार्ड के आरोपी सुनील कुमार यादव (25) और गुजराती कॉलोनी के पूरन कुमार ध्रुव (21) ब्रिज के नीचे गुंडरदेही रोड पर आने जाने वाले लोगों को चाकू पकड़ कर डरा धमका रहे थे। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद पुलिस ने इन पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है और पुलिस के द्वारा लोहे का चाकू जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।


