केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। वार्ता के क्रम में जनजातीय समाज के उत्थान व विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व राज्य में उनके प्रभावी कार्यान्वयन के संदर्भ पर चर्चा हुई।


