रांची | राज्यपाल से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के प्राचार्य डॉ. आरके झा ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल से ‘अर्थ डे’ के उपलक्ष्य में राजभवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया, जिसमें डीपीएस रांची के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। वहीं, राज्यपाल से गुरुवार को पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने भी भेंट की और पदमा पैलेस भूमि क्षेत्र को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।


