राज्यमंत्री टांक ने कोटपूतली में सुनी दस्तकारों की समस्याएं:श्रीयादे माटी कला बोर्ड की योजनाएं बताईं; सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक का कोटपूतली आगमन पर स्वागत किया गया। वे जयपुर से बहरोड़ जाते समय कस्बे के पूतली कट पर पहुंचे, जहां सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रजापति के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री टांक ने मिट्टी कला से जुड़े दस्तकारों से मुलाकात की। उन्होंने कामगारों की समस्याओं को सुना और उन्हें श्रीयादे माटी कला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रजापति ने राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक को बर्तन बनाने के लिए मिट्टी की कमी की समस्या से अवगत कराया। इस पर राज्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को सूचित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ताराचंद वर्मा, प्रजापति छात्रावास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापत, श्योराम प्रजापत, चिरंजीवी लाल, कैलाश चंद टेलर, रामावतार पूतली, रामकिशोर प्रजापत, फूलचंद, सचिव कमलेश प्रजापत, चन्दाराम बड़ाबास, मातादीन प्रजापत पूतली, दीपक, राजू, रविंद्र, किशोर सैन, एड. राजकुमार, शीशराम, लालचंद कुम्हार, रामनिवास गुर्जर, कमलेश प्रजापत, फूलचंद प्रजापत, रामावतार और पूरण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *