पाली में मिलावट के संदेह में1185 लीटर तेल-घी किया सीज:500 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई

पाली के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के सोजत रोड में एक फर्म पर बड़ी कार्रवाई। टीम ने यहां से करीब 500 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री जब्त कर उसे नष्ट करवाया। इसके साथ ही मिलावट के संदेह में 1185 लीटर तेल और घी जब्त किए। जिनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी शुभ मंगला की ओर से चलाए जा रहे वेडिंग सीजन विशेष अभियान के तहत पाली जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा और टीम गुरुवार जिले के सोजत रोड पहुंची। टीम ने यहां बगड़ी नगर रोड स्थित माहेश्वरी इंटरनेशनल पर दबिश दी। जांच के दौरान यहां कई अनियमितता मिली।
500 किलो एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री जलाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि माहेश्वरी इंटरनेशनल फर्म मिले मसाले, अमचूर, हींग, बुश कलर, पापड़, दिल खिंचिया, चावल, मीठा सोडा, जीरा, इलायची दाना, कश्मीरी मिर्च मसाला, चना मसाला, सांभर मसाला सहित दो साल से अधिक एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा था जिस पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगभग 500 से अधिक किलो एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को जब्त कर जला कर नष्ट करवाया गया। मिलावट के शक में सीज किया 1185 लीटर घी- तेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने मिलावट के संदेह पर रिश्ता रिफाइंड कॉटन सीड ऑयल, जय चित्तौड़ मूंगफली तेल, कृष्णम घी के चार नमूने लेकर 300 लीटर घी व 885 लीटर 15 kg के 59 टीन तेल के सीज किए गए। इन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।टीम की कार्रवाई में दल के साथ खुशाल चन्द फूड सेफ्टी टेक्नीशियन, ओमप्रकाश प्रजापत ऑपरेटर व एचजी नेमाराम और मनोहर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *