अलवर में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पीएफ आरडीए अधिनियम को निरस्त करना, जीपीएफ की राशि खातों में जमा कराना, 30 अक्टूबर 2017 की अधिसूचना के अनुसार वेतन निर्धारण करना और महंगाई भत्ते की एरियर राशि का नगद भुगतान करना शामिल है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा ने बताया- राज्य सरकार को महासंघ ने 5 जनवरी को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 23 सितंबर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पुनः ज्ञापन भेजा गया। मगर सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। मांग नहीं मानी गई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान करीब 27 विभागों के कर्मचारी संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रकाश पटेल, पेमाराम, शीश मोहम्मद, देवीसिंह, चरणजीत मुखीजा और गोपाललाल मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


