राज्य के मशहूर एक्टर-राइटर व डायरेक्टर जीशान कादरी और झारखंड टूरिज्म को प्रमोट करने वाली तान्या मित्तल बिग बॉस पहुंचे

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस-19 में झारखंड के मशहूर एक्टर-राइटर व डायरेक्टर जीशान कादरी की एंट्री हुई है। धनबाद निवासी जीशान मशहूर फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की कहानी लिखी थी। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट में उन्होंने एक्टिंग भी की। बिग बॉस में उनकी एंट्री झारखंडी स्टाइल में हुई। कंधे पर गमछा लटकाए पहुंचे जीशान ने सलमान खान को भी गमछा भेंट किया, जिसे सलमान ने अपने कंधे पर रख कर जीशान का परिचय कराया। उनके परिचय के समय धनबाद के वासेपुर का वीडियो भी दिखाया गया। उनके साथ ही तानिया मित्तल ने भी बिग बॉस में कदम रखा, जो पिछले कुछ महीनों से झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न टूरिस्ट प्लेस की वीडियो फिल्म बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रही हैं और यहां के लोकेशन को प्रमोट कर रही हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर में ‘डेफिनिट’ से घर-घर फेमस 3 कटोरी दाल से जीशान व 800 साड़ियों से तान्या कर रहे ट्रेंडिंग : बिग बॉस-19 में 16 कंटेंस्टेंट्स ने एंट्री ली और दूसरे दिन ही नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला। इसमें 7 कंटेंस्टेंट्स के नाम नॉमिनेशन में शामिल हुए। इनमें जीशान कादरी और तान्या मित्तल का नाम भी है। जीशान का एक्टर गौरव खन्ना के 3 कटोरी दाल खाने पर हुआ विवाद सोशल मी​डिया में ट्रेंडिंग कर रहा है। इसके साथ ही इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल का यह कहना कि वह अपने साथ 800 साड़ियां लेकर आई हैं और हर दिन 3 साड़ियां पहनेंगी। उनकी इस अनोखी स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और फैन्स उन्हें लेकर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं। जीशान कादरी का जन्म 1983 में धनबाद के वासेपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई धनबाद में की और फिर मेरठ से कला स्नातक की डिग्री ली। मुंबई आने से पहले उन्होंने दिल्ली में कॉल सेंटर में काम किया। 2009 में वह अभिनेता बनने के लिए मुंबई चले गए। उन्होंने अनुराग कश्यप को वासेपुर की कहानी सुनाई, जिसे बाद में 2012 में दो भागों में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रूप में रिलीज किया गया। इस फिल्म के दूसरे भाग में उन्होंने ‘डेफिनिट’ का किरदार भी निभाया। इस लोकप्रिय किरदार से वह घर-घर फेमस हो गए। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’, ‘मैडमजी’ में एक्टिंग की। 2015 में निर्माता-निर्देशक के रूप में ‘मेरठिया गैंगस्टर’ फिल्म का निर्माण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *