स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी और जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत होंगे। ये पदक िपछले वर्ष 2024 में 26 जनवरी और 15 अगस्त को केंद्र की ओर से घोषित हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इन पदक व उन्हें पानेवालों की सूची जारी की। अलंकरण समारोह में दारोगा स्तर से ऊपर के अधिकारी सेरेमोनियल ड्रेस या वर्किंग ड्रेस, पीक कैप, सैप ब्राउन व क्रास बेल्ट में रहेंगे। वहीं, अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी नियमित पुलिस वर्किंग यूनिफार्म में शामिल होंगे। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक : झारखंड जगुआर के दारोगा अमीर तांती को दिया जाएगा। वीरता के लिए पदक : ओमप्रकाश तिवारी (वर्तमान में डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे), इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), दारोगा रौशन कुमार सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), सिपाही अनूप लकड़ा (खूंटी), पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार (रांची), सिपाही कृष्णा उरांव (रांची), सिपाही विनय टेटे (रांची), दारोगा विक्रांत कुमार (खूंटी), हवलदार नारायण मांझी (खूंटी), हवलदार फबियानुस तिर्की (खूंटी), हवलदार अमित कुमार (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही अनिल उरांव (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही बाबुराम बास्की (जैप-7, हजारीबाग), अनुराग राज (तत्कालीन एएसपी अभियान खूंटी, वर्तमान में सीआरपीएफ), आईपीएस ऋषभ कुमार झा (एसपी एटीएस, तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा), दीपक कुमार (एसडीपीओ बसिया, वर्तमान में एसटीएफ), दारोगा सदानंद सिंह (गुमला), सिपाही याकुब सुरीन (गुमला), सिपाही अशोक कुमार (गुमला), बिजेंद्र कुमार मिश्रा (तत्कालीन एएसपी अभियान गुमला, वर्तमान सीआरपीएफ), सिपाही रंजीत कुमार (गुमला), सिपाही असगर अली (गुमला) और सिपाही एसके सिकंदर (गुमला)। 15 अगस्त 2024 को आवंटित वीरता का पुलिस पदक : आईपीएस दीपक कुमार पांडेय (तत्कालीन सीनियर डीएसपी अभियान लोहरदगा), दारोगा विश्वजीत कुमार सिंह (लोहरदगा, वर्तमान में रांची), सिपाही गोपाल गंझू (लोहरदगा), एएसआई सच्चिदानंद सिंह (चतरा), हवलदार उमेश सिंह (चतरा), सिपाही सुभाष दास (चतरा) और सिपाही रवींद्र टोप्पो (चतरा)। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक : सिपाही रणधीर कुमार सिंह (जैप-6 जमशेदपुर), सिपाही विमल कुमार क्षेत्री (जैप-1, रांची), महिला हवलदार सलोमी मिंज (जैप-10, होटवार रांची), हवलदार संजय उरांव (आईआरबी-5, गुमला), महिला सिपाही हेमा रानी कुल्लू (जैप-10 होटवार रांची), महिला सिपाही रेखा कुमारी (जैप-10 होटवार रांची), सिपाही संजीव कुमार गुप्ता (गुमला), चालक हवलदार ऋतुराज (एसटीएफ रांची), हवलदार राजेंद्र राम (एसटीएफ रांची), हवलदार अरुण उरांव (एसटीएफ रांची) और आयुध हवलदार संजय कुमार (एसटीएफ रांची)। असाधारण आसूचना कुशलता पदक : दारोगा रोहित कुमार रजक, विशेष शाखा रांची।


