भास्कर न्यूज | गढ़वा राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य अधिकतर िहस्सों में 10 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पलामू में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। हजारीबाग में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 7.4 िडग्री िरकॉर्ड िकया गया। कई िजलों में सुबह 10 बजे से कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें जम रही हैं। पाला पड़ रहा है। कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण लोगों का िदनचर्या प्रभावित हो गया है। दिन भर शीतलहर चल रही है। चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सुबह में झारखंड के अधिकांश जिलों में कोहरा या धुंध देखा गया। डॉ. सच्चिदानंद, हृदय रोग विशेषज्ञ िजला न्यूनतम अधिकतम {चतरा 9.0 डिग्री 22 डिग्री {घाटशिला 11 डिग्री 25 डिग्री {बोकारो 09 डिग्री 24 डिग्री {जामताड़ा 12 डिग्री 24 डिग्री {लोहरदगा 7.4 डिग्री 20 डिग्री {हजारीबाग 7.0 डिग्री 21 िडग्री {गुमला 8.0 डिग्री 23 डिग्री {रामगढ़ 8.0 डिग्री 24 डिग्री {कोडरमा 11 डिग्री 22 डिग्री {लातेहार 8.0 डिग्री 21 डिग्री {पलामू 7.9 िडग्री 26.2 डिग्री {िगरिडीह 10 िडग्री 25 िडग्री {चाईबासा 11 िडग्री 26 िडग्री {सिमडेगा 11 िडग्री 24 िडग्री {खूंटी 11 डिगी 23 डिग्री {गढ़वा 9.2 िडग्री 22.2 िडग्री कड़ाके की पड़ रही ठंड में सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर निकलें। गर्म पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। रात में अचानक बिस्तर से न निकलें। बीपी, शुगर या अन्य मरीज जो दवा लेते हैं वे नियमित रूप से दवा खाने के साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल अपने चिकित्सक से संपर्क करें। ठंड में बच्चों पर अभिभावक विशेष ध्यान दें। हमेशा गर्म कपड़े पहना कर ही रखें। अभी तक सरकारी कंबल नहीं बंटे राज्य में अभी तक सरकारी स्तर पर कंबल का िवतरण भी नहीं िकया गया है। कुछ िजलों में टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, कुछ िजलों में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंबल की आपूर्ति भी की गई लेकिन अभी तक िवतरण नहीं िकया गया है। सरकार ने इस बार मिंक कंबल िवतरण करने का िनर्णय िलया है जबकि िपछले साल ऊनी कंबल का िवतरण िकया गया था।


