राज्य में 17 लाख किसानों ने बेचा 94 लाख टन धान

प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान इस बार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ता दिख रहा है। 14 नवंबर से अब तक 93.12 लाख टन धान की खरीदी हुई है। राज्य के 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से धान खरीद कर उनके बैंक खाते में 20753 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। फिलहाल 2740 धान केंद्रों पर डिजिटल प्रणाली के जरिए खरीदी हो रही है। इससे फर्जीवाड़े और बिचौलियों पर लगाम लगी है। अफसरों का कहना है कि पारदर्शी व्यवस्था के कारण वास्तविक किसानों को ही लाभ मिल रहा है। व्यवस्था को सरल कर टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी हो रहे हैं। इससे केंद्रों पर भीड़ और इंतजार की समस्या कम हुई है। महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाठापारा, बालोद, रायपुर और धमतरी जैसे जिलों में धान खरीदी तेज रही है। वहीं आदिवासी और सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में भी लगातार उपार्जन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *