राज्य विवि : 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों का शीघ्र हो प्रमोशन

रांची| रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी कैंपस में शिक्षकों की सभा आयोजित की गई, जिसमें 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की लंबित प्रमोशन को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। इसमें शिक्षकों ने दो प्रमुख मांगें रखीं- सभी शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और 2018 के रेगुलेशन के तहत सभी योग्य शिक्षकों को अगले लेवल पर प्रोन्नत करने की अधिसूचना तत्काल जारी की जाए। संयोजक डॉ कंजीव लोचन और अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा ने कहा कि अर्हता रखने के बावजूद पिछले दो वर्षों से प्रोन्नति प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षकों ने हाल के उच्च न्यायालय के निर्णयों का स्वागत करते हुए मांग की कि उनकी जायज मांगों का समाधान एचआरडी विभाग या विश्वविद्यालय स्तर पर ही किया जाए। सभा में डीएसपीएमयू के शिक्षक नेता डॉ. गणेश चंद्र बास्के समेत विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *