रांची | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सीजीएल मुद्दे पर राज्य सरकार छात्रों युवाओं के लिए चिंतित रहती है। मुख्यमंत्री ने सीआईडी जांच के आदेश दे दिए हैं। छात्रों को ज्यादा उग्र होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनको रोजगार देना चाहती है। ऐसी परिस्थितियों में वार्ता के माध्यम से सारी बातों को सुलझाया जा सकता है।


