राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रा अरिबा को मिला तृतीय स्थान

बोकारो | जीजीपीएस बोकारो की छात्रा अरिबा हसन ने राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 57वें वार्षिक कार्यक्रम एक नए और सशक्त भारत का निर्माण के अंतर्गत भारत का पुनर्निर्माण विषय पर 12 जनवरी को रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची में आयोजित की गई। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अरिबा को उनके उत्कृष्ट प्रस्तु​ति, स्पष्ट उच्चारण, सधी हुई स्वर-लय तथा प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए सम्मानित किया। कक्षा 5 से 7 श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अरिबा ने अपनी भावपूर्ण वाचन शैली से विशेष रूप से प्रभावित किया। प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने अरिबा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सतत अभ्यास विद्यार्थियों की प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *