बोकारो | गुरुवार को बोकारो के कैंप-2 स्थित केदारेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में रूद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव कथा के आयोजन को लेकर आचार्य बीएन उपाध्याय के नेतृत्व में 51 ब्राह्मणों ने ध्वज पूजन एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। रूद्र चंडी महायज्ञ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी माह के 17 से 21 फरवरी तक रूद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव पारायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पंडित पुरोहित एवं ब्राह्मण भाग लेंगे। मौके पर निकेश शास्त्री, शिवजी ओझा, ललन दुबे, सुरेश सिंह, हरे राम सिंह, शकुंतला देवी, पवन श्रीवास्तव, अमरेंद्र आदि थे।


