खेतको | पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी पंचायत के अंतर्गत चंदवा पहाड़ (मरांग टोंगरी) बा बोंगा डाढ़ी में 21 जनवरी को मेला लगाने को लेकर चंदवा पहाड़ पर एक बैठक की गई। अध्यक्षता चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू व संचालन मनोज ठाकुर ने किया। यहां निर्णय लिया गया कि मेला के साथ साथ अगल बगल गांव के आदिवासी संस्कृति के तहत सांस्कृतिक प्रोग्राम किया जाएगा। यहां एक दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की देख रेख के लिए कमेटी बनी है। इसमें अध्यक्ष सोहन गंझू, सचिव परगना मरांडी, कोषाध्यक्ष बुधन गंझू, युवा नेता विजय कुमार महतो, शंकर प्रसाद यादव, परमेश्वर महतो आदि मौजूद थे।


