विस्थापित बेरोजगार समिति पारडीह शाखा का हुआ गठन

भास्कर न्यूज |कथारा बांध पंचायत के पारडीह में स्थानीय विस्थापित बेरोजगार समिति की शाखा गठन को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता धनंजय गोप व संचालन संजय यादव ने किया। यहां संगठन के संरक्षक नरेश कुमार यादव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारडीह शाखा समिति के निर्वाचित पदाधिकारी का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुरेश यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष लालू यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, सचिव रीता देवी, संगठन महासचिव नंदकिशोर यादव, उपाध्यक्ष किरण देवी, उप सचिव भानु देवी सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में रेखा देवी, संगीता देवी, उषा देवी, सविता देवी, संगीता देवी, बूंदूवा देवी, कुंती देवी, बीना देवी, सरिता देवी, पूर्णिमा देवी, ललिता देवी, पंकज यादव, मुकेश कुमार यादव, राजा बाबू, सनी यादव, बबलू यादव, रूपेश यादव, मुकेश यादव, बाबू चंद यादव, प्रकाश यादव, सुरेश यादव आदि लोग शामिल थे। संरक्षक नरेश कुमार यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *