राज्य स्तरीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 फरवरी से:पतंजलि योग समिति की बैठक, शिविरों के लिए तहसीलों में कार्यकारिणी गठित

भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत और किसान सेवा समिति की संयुक्त मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक राज्य संवाद प्रभारी व जिला प्रभारी लल्लूराम जांगिड़ के नेतृत्व में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 15 फरवरी से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त सभी तहसीलों में कार्यकारिणी गठित कर योग शिविर लगाने का भी फैसला किया गया। इस बैठक में भगवान दास गुप्ता जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, अनुपमा खंडेलवाल जिला प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति, गोपाल प्रसाद सैनी जिला प्रभारी, युवा भारत और भगवान सिंह राना जिला प्रभारी, किसान सेवा समिति उपस्थित रहे। मुकेश अग्रवाल सह जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान, प्रकाश चंद सुमन सह जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, राजेंद्र फौजी तहसील प्रभारी, भारत स्वाभिमान, केदार सिंह तहसील प्रभारी, पतंजलि योग समिति, शिवकुमार खंडेलवाल, आशा शर्मा और कांति शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *