बालोद| रायपुर में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए बालोद जिला टीम का चयन किया गया। चयन में बालोद जिले से 8 महिला एवं 8 पुरुष खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर दिव्या मिश्रा, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आरपी यादव, उपाध्यक्ष जहारुद्दीन कुरैशी एवं सचिव नरेंद्र कुमार साहू, शार्दुल मिनपाल, मुकेश सोनकर, संतोष वासनिक, राजीव नयन शर्मा, योगेश कुमार, रितेश कुमार तथा महिला कोच नारायणी यादव सहित जितेंद्र पटेल, सुषमा ढीमर, भूमिका ढीमर एवं रिया ठाकुर ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।


