भास्कर संवाददाता | चूरू ग्राम पंचायत सहनाली छोटी में शुक्रवार रात तहसीलदार अशोक गोरा ने रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार ने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ-पीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सडक, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग व रेलवे से संबंधित परिवेदनाओं के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान बीडीओ महेंद्र भार्गव, डिस्कॉम से मुकेश देवडा, आयुर्वेद से डॉ. तमन्ना शर्मा, चिकित्सा विभाग से डॉ. शशांक चौधरी, पीएचईडी से एईएन जिग्नेश, पीडब्ल्यूडी से कर्मवीर, गिरदावर श्रवण सिंह, वीडीओ प्रदीप, पटवारी अजीत भाकर, अजय, ज्योति पूनियां, प्रविंद्र, शिक्षा विभाग से राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


