भास्कर संवाददाता|टोंक टोंक जिले में हाल ही में हुई हल्की मावठ के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात में घास पर औंस की बूंदें जमी नजर आई। दिन में भी शीतलहर का प्रभाव बना रहा। दोपहर के समय धूप तेज होने से कुछ राहत मिली और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्दी का असर ज्यादातर समय बना रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में गलन वाली सर्दी का दो दिनों से अहसास हो रहा है। जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान 20 से बढ़कर 21 तक रहा। इसमें आगामी दिनों में बढ़ोतरी के आसार है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सर्दी में अधिक तेजी है। गत वर्ष इन दिनों में अधिकतम तापमान 25 एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसाद जिले में आगामी सप्ताह मौसम मुख्य रूप से सुखद और सामान्य रहेगा। जनवरी के अंत में उत्तर भारत में सर्दी का प्रभाव कम होता है, इसलिए दिन में धूप अच्छी रहेगी और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। रातें अभी भी ठंडी रहेंगी। न्यूनतम तापमान 7 से 12 तक एवं अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। टोंक। सुबह जमी औस की बूंदे।


