भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर और तरनतारन जिले में सीनियर पुलिस अफसर रात के समय थानों, चौकियों और नाकों पर दौरा करके मुलाजिमों को ब्रीफ कर रहे हैं। यह कार्रवाई नाइट डॉमिनेशन को लेकर की जा रही है। सिटी में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, देहात में एसएसपी चरणजीत सिंह, तरनतारन जिला में डीआईजी बार्डर रेंड फिरोजपुर रणजीत सिंह ढिल्लों और एसएसपी अभिमन्यु राणा रोजाना रात को खुद जायजा ले रहे हैं। पिछले दिनों ग्रेनेड धमाके होने की घटनाओं को देखते हुए नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशन का आगाज किया गया। 2 दिन से पुलिस सुरक्षा का पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। वहीं नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा थानों और चौकियों में हाजिरी रजिस्टर को भी चैक किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सिटी में निगम चुनाव है, जिसको लेकर सिटी में पूर्ण तौर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। इसके अलावा सिटी में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।


